Gopalganj News: गौ हत्या के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश, भोरे–कटेया रोड पर सोहनरिया बाजार में सड़क जाम से घंटों ठप रहा आवागमन

Share

भोरे–कटेया रोड पर सोहनरिया बाजार में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

गोपालगंज (कटेया)। जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरे–कटेया रोड स्थित सोहनरिया बाजार में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे से ग्रामीणों ने गौ हत्या की घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण शुक्रवार को मंझरिया नहर के पास हुई गौ हत्या से गुस्से में थे। आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब 9 बजे सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और “गो हत्या बंद करो”, “आरोपियों को गिरफ्तार करो” जैसे नारेबाजी करने लगे।

ग्रामीणों का कहना था कि खुलेआम इस तरह की घटनाएं धार्मिक आस्था पर हमला हैं। पुलिस प्रशासन को तत्काल दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।

सड़क जाम के कारण भोरे–कटेया मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। यात्री घंटों तक परेशान रहे और पूरे इलाके में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

हालांकि दोपहर 12 बजे तक भी लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ था। स्थानीय प्रशासन लगातार ग्रामीणों को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहा था कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। https://youtu.be/Bu4J6JU-DL0?si=ViMeyDB3TJD0lqzg

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30