Hindu Unity: लखीसराय में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस, एकता और संस्कृति के संदेश के साथ मनाया गया आयोजन

Share

हनुमान मंदिर परिसर में जुटे कार्यकर्ता, परिषद के उद्देश्यों पर डाला गया प्रकाश

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय। अभिनंदन कुमार
जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत उरैन गांव स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के जिला मंत्री बंटी कुमार ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह कविन्द्र जी ने संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में कविन्द्र जी ने परिषद की स्थापना के मूल उद्देश्यों को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन परिषद की स्थापना “हिंदवः सोदरा सर्वे” की भावना के साथ हुई थी। इसका ध्येय हिंदू समाज को संगठित करना, गिरिवासी व वनवासी समाज की सेवा करना, वेद एवं संस्कृत का पुनरोदय और मंदिरों व धर्माचार्यों की गरिमा की पुनर्स्थापना करना है। उन्होंने आगे कहा कि परिषद का मंत्र – “मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र समानता” संगठन की दिशा और दर्शन को स्पष्ट करता है। इसी भावना से समरस और अजेय हिंदू समाज का निर्माण करना परिषद का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी परिषद की नीतियों और सेवाकार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्थापना दिवस महज एक आयोजन नहीं बल्कि समाज को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है।

स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं में नगर सहसंयोजक दीपक चंद्रवंशी, विजय वर्मा, टुनटुन साह, मनु महतो, डोमन महतो, कपिल देव, महादेव, सदन कुमार सिंह, केदार साव, अमन कुमार, ऋतिक कुमार, रवि कुमार, सिकंदर ठाकुर, आकाश कुमार, जेटेश्वर प्रसाद, पंकज कुमार, प्रेमजीत कुमार, स्वाति कुमारी, अमृता कुमारी, सुबोध कुमार कुशवाहा, दीपक कुमार, सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

- Sponsored -

स्थापना दिवस कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह में संगठन, संस्कृति और सेवा की भावना को पुनः जागृत करने का कार्य किया। आयोजकों का कहना था कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031