प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर जिला कार्यालय में अभियान का शुभारंभ, संगठन प्रभारी प्रमोद पटेल रहे मौजूद
डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
सीवान: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार सिवान जिले में वर्ष 2025 से 2028 तक चलने वाले सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। मंगलवार को सिवान जिला जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमोद प्रियदर्शी ने की। कार्यक्रम में पार्टी के जिला संगठन प्रभारी प्रमोद पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन प्रभारी प्रमोद पटेल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा सिवान जिले के लिए पांच लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें मुख्य रूप से जिला मुख्य प्रवक्ता निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमोद प्रियदर्शी, डॉ. अजीत सिंह, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह, राजकुमार गौतम उर्फ पप्पू चमार, रणजीत यादव, प्रभुनाथ महतो, नगर युवा अध्यक्ष विनोद बासफोर, प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र भारती, कुंज बिहारी सिंह, जय प्रकाश कुशवाहा, कृष्ण सिंह पटेल, राजू राम, विजय ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, बबलू चौहान, श्यामदेव सिंह पटेल, बैजनाथ महतो, विजय प्रसाद वर्मा, विधानसभा प्रभारी प्रमोद पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
जिला उपाध्यक्ष अमोद प्रियदर्शी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। आने वाले दिनों में प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक अभियान चलाकर आम लोगों को जदयू की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया।






