Kaimur News: कैमूर से चोरी हुई 58 भेड़ बरामद, चार अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

Share

छत्तीसगढ़ के जंगल में छुपाकर रखी गई थी भेड़, कीमत करीब 6 लाख रुपए

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कैमूर l अजीत कुमार

कैमूर जिले की दुर्गावती पुलिस ने चार माह पहले चोरी हुई 60 भेड़ों में से 58 भेड़ें बरामद कर ली हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चार अंतर्राज्यीय चोरों को भी गिरफ्तार किया है।

गोरार गांव से हुई थी भेड़ों की चोरी

दरअसल, 29 अप्रैल की रात दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव निवासी रामचंद्र पाल की 50 और उनके रिश्तेदार की 10 भेड़ें चोरी हो गई थीं। उस रात पूरा परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। अगली सुबह लौटने पर चोरी की जानकारी हुई और पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

छत्तीसगढ़ के जंगल में छापेमारी

दुर्गावती थाना कांड संख्या 135/25 के तहत जांच में जुटी पुलिस को 30 अगस्त को सूचना मिली कि चोरी की गई भेड़ें छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के बिहारपुर थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव के पास पहाड़ी जंगल में छुपाई गई हैं। एसडीपीओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 58 भेड़ें बरामद कर लीं।

- Sponsored -

चारों चोर जेल भेजे गए

गिरफ्तार चोरों की पहचान अलकार खान उर्फ धरैया, फिलिम खान उर्फ पुइया, आजान खान और अंकश खान के रूप में हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रोरवा टोला पुरानपानी वार्ड 12 के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार इनका आपराधिक इतिहास बिहार, यूपी और झारखंड के कई थानों में दर्ज है। सभी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031