Kaimur: प्रशांत किशोर का आज कैमूर आगमन, जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी

Share

चैनपुर के अवखरा किसान इंटर कॉलेज में दोपहर 2 बजे करेंगे संबोधित, 15 से 20 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद


सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कैमूर | अजीत कुमार
जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार, 4 अगस्त को कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के अवखरा किसान इंटर कॉलेज परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर जन सुराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने रविवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तय समय के अनुसार प्रशांत किशोर दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभा में जिलेभर से 15 से 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है।

किसानों-मजदूरों की आवाज बनेगी यह जनसभा
युवा जिला अध्यक्ष अयाज खान ने बताया कि जन सुराज के तहत चल रहे अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार की सभा में दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

वहीं अनुमंडल महासचिव राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जनसभा किसानों और मजदूरों के हक के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे निर्माण में किसानों की जमीन ली जा रही है, लेकिन उचित मुआवजा नहीं दिया गया। प्रशांत किशोर इस मुद्दे को सभा में प्रमुखता से उठाएंगे।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30