Library Centenary: लखीसराय में श्री जगदंबा पुस्तकालय का शताब्दी समापन समारोह धूमधाम से संपन्न

Share

भारत ने हमेशा दिखाया ज्ञान का मार्ग : राज्यपाल

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय | अभिनंदन कुमार

ऐतिहासिक धरोहर श्री जगदंबा पुस्तकालय का शताब्दी समापन समारोह सोमवार को बड़हिया नगर परिषद स्थित परिसर में गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। राज्यपाल ने पुस्तकालय का अवलोकन किया और परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

‘शताब्दी दर्पण’ का लोकार्पण

राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से पुस्तकालय की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित स्मारिका ‘शताब्दी दर्पण’ का लोकार्पण किया। इस मौके पर पुस्तकालय समिति की ओर से अतिथियों को बुके और चादर भेंटकर सम्मानित किया गया।

पुस्तकालय स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरक स्थल रहा : राज्यपाल

सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत हमेशा से ज्ञान और संस्कृति का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा, “पुस्तकें हमें शक्ति प्रदान करती हैं, और इस शक्ति का उपयोग केवल अपने लिए नहीं बल्कि समाज और विश्व के कल्याण में होना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह पुस्तकालय केवल अध्ययन का केंद्र नहीं रहा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना का प्रेरक स्थल भी रहा। राज्यपाल ने ज्ञान परंपरा को जीवित रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक पर बताई।

पुस्तकें सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक : डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री जगदंबा पुस्तकालय ने शिक्षा और समाज में जागरूकता लाने में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने युवाओं से इस धरोहर को आगे बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने कहा, “पुस्तकें सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक होती हैं। इनके माध्यम से नए विचार और प्रेरणाएं जन्म लेती हैं।”

पुस्तकें कल्पनाशक्ति को नया आकार देती हैं : विधान पार्षद

विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार चिड़िया के पंख उसे पूरी दुनिया की सैर कराते हैं, उसी तरह पुस्तकें मनुष्य की कल्पनाशक्ति को नए आयाम देती हैं। उन्होंने पुस्तकालय को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।

- Sponsored -

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत करने के साथ हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। मौके पर डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, डीडीसी सुमित कुमार समेत जिले के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930