Gold Medal Award: बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एलआईसी अभिकर्ता को गोल्ड मेडल

Share

गणतंत्र दिवस पर पटना मंडल कार्यालय ने किया सम्मानित, महाराजगंज में खुशी की लहर

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

महाराजगंज।
बीमा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महाराजगंज भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता रंजन कुमार गुप्ता को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना मंडल–2 कार्यालय द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस सम्मान की खबर मिलते ही महाराजगंज समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

रंजन कुमार गुप्ता, पुरानी बाजार निवासी स्वर्गीय विजय गुप्ता के पुत्र हैं। पटना मंडल कार्यालय पहुंचने पर रंजन कुमार गुप्ता एवं उनकी माता ज्ञानती देवी को विशेष सम्मान देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिससे माहौल भावुक और गौरवपूर्ण हो गया। इसके पश्चात मंडल प्रबंधक मुकेश कुमार ने उन्हें गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

मंडल प्रबंधक मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रंजन कुमार गुप्ता भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा महाराजगंज के न केवल सम्मानित बल्कि अत्यंत अनुभवी अभिकर्ता हैं। उन्होंने बीमा क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ग्राहकों के विश्वास को कायम रखते हुए उन्होंने एलआईसी की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया है। इन्हीं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि रंजन कुमार गुप्ता को जनवरी माह में शाखा के नंबर वन अभिकर्ता के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

- Sponsored -

इस अवसर पर बधाई देने वालों में विपणन प्रबंधक राजेश नारायण, बिक्री प्रबंधक सुशील कुमार सिन्हा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक चंद्र भूषण मिश्रा, विकास अधिकारी राजीव रंजन कुमार, सनोज कुमार, परशुराम सिंह, राहुल तिवारी, विजय शंकर प्रसाद, अनुराग कुमार, धर्मेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

सम्मान मिलने के बाद रंजन कुमार गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व की बात है और वे आगे भी इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, ग्राहकों और एलआईसी परिवार को दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930