Liquor Smuggling: सीवान के हसनपुरा में विदेशी शराब तस्करों की बाढ़, धंधेबाज बेखौफ

Share

एमएच नगर थाना क्षेत्र में 95 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने की छापेमारी

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

हसनपुरा/सीवान।
हसनपुरा और आसपास के इलाकों में विदेशी शराब तस्करी का धंधा इन दिनों तेजी से फल-फूल रहा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई तस्कर खुलेआम शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई सीमित और चुनिंदा लोगों तक ही सिमट कर रह जाती है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
एमएच नगर थाना क्षेत्र में 23 जनवरी को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भर के मठिया गांव में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और शुक्रवार की सुबह छापेमारी की।

8 पीएम ब्रांड की शराब बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने राहुल राय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 90 पीस 8 पीएम ब्रांड की उत्तर प्रदेश निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी से शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस पर भी उठ रहे सवाल
हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस केवल उन्हीं तस्करों पर हाथ डालती है, जिनसे ‘सेटिंग’ नहीं हो पाती या जो बड़े तस्करों के इलाकों में दखल देते हैं। आमतौर पर बड़े शराब माफिया पुलिस की पकड़ से बाहर ही रहते हैं, जिससे तस्करी का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है।

- Sponsored -

थानाध्यक्ष का बयान
एमएच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल का कहना है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

तस्करी पर लगाम जरूरी
हसनपुरा क्षेत्र में बढ़ती शराब तस्करी न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि युवाओं और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जरूरत है कि पुलिस और प्रशासन समन्वय बनाकर बड़े तस्करों के नेटवर्क तक पहुंचे और इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाए, ताकि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930