Love Affair Murder: प्यार का खौफनाक अंत: यूपी के युवक ने गोपालगंज की युवती को पंजाब ले जाकर की हत्या, शव छोड़कर फरार

Share

भोरे थाना क्षेत्र के नयागांव की 22 वर्षीय मुस्कान कुमारी का प्यार उसके लिए मौत बनकर आया सामने

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

गोपालगंज | अनुज कुमार पांडेय

भोरे थाना क्षेत्र के नयागांव की 22 वर्षीय मुस्कान कुमारी का प्यार उसके लिए मौत बनकर सामने आया। पड़ोसी यूपी निवासी युवक अमित गोंड से उसके प्रेम संबंध थे। चोरी-छिपे मुलाकातों से शुरू हुई यह कहानी पहले शादी की चर्चाओं तक पहुंची, लेकिन अंत में खून-खराबे पर खत्म हो गई। शनिवार को पंजाब के लुधियाना से खबर आई कि मुस्कान की हत्या कर दी गई है और उसका शव वहीं बरामद हुआ।


गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

लुधियाना पुलिस से सूचना मिलने के बाद मुस्कान के घर कोहराम मच गया। मां शांति देवी और परिजन शव लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई कह रहा है कि शादी का दबाव बढ़ने पर अमित ने यह कदम उठाया, तो कोई इसे किसी गलत काम से इनकार करने का नतीजा बता रहा है।


प्रेम विवाह पर पिता ने जताया था विरोध

नयागांव निवासी मोती चंद्र राम की बेटी मुस्कान का रिश्ता खामपार थाना क्षेत्र के निशानिया पैकोली गांव निवासी अमित गोंड से था। दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिलते थे। जब परिवार को जानकारी मिली तो विवाह की बात शुरू हुई, लेकिन लड़के के पिता शत्रुघ्न गोंड ने रिश्ता स्वीकारने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अमित, मुस्कान को भगा ले गया।

- Sponsored -

शादी के बाद भी नहीं मिली खुशियां

छह जून को मुस्कान की मां शांति देवी ने अमित और उसके परिवार पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी दिन मुस्कान ने कोर्ट में अमित के साथ रहने की इच्छा जताई और ससुराल चली गई। परंतु वहां उसे प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। मायके लौटने के बाद भी अमित उसके साथ ही रहने लगा। करीब 15 दिन पहले दोनों पंजाब गए थे, जहां अब मुस्कान की हत्या कर दी गई।


जांच पर टिकी उम्मीदें

पंजाब पुलिस ने हत्या की पुष्टि की है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। अब यह जांच ही बताएगी कि मुस्कान की हत्या प्रेम कहानी का दुखद अंत थी या इसके पीछे कोई और राज छिपा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930