Tarapur Celebration: सम्राट चौधरी बने एनडीए विधायक दल के नेता, तारापुर में जश्न की बही बयार

Share

लखनपुर स्थित पैतृक आवास पर उमड़ा जनसैलाब; गुलाल, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाया गया होली-दीवाली जैसा उत्सव

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संतोष सहाय। तारापुर (मुंगेर) |

सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही पूरे तारापुर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। इस ऐतिहासिक मौके पर तारापुर के लखनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने होली और दीवाली जैसी खुशियां एक साथ मनाईं। सुबह से ही समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों का उनके आवास पर तांता लगा रहा।

इस आयोजन का नेतृत्व सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी ने किया। उनके नेतृत्व में महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और मंगलगीत गाए। वहीं पुरुषों ने भी जमकर आतिशबाजी की और रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया। पूरे परिसर में ढोल-नगाड़ों और पटाखों की आवाज गूंजती रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

इस अवसर पर परिवार की बहू एवं जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी, चचेरे भाई देवनंदन चौधरी, विकास चौधरी और समर्थक मो. तारिक समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर इस उपलब्धि की खुशी साझा की। आयोजन स्थल पर लड्डू और अन्य मिठाइयों का वितरण लगातार चलता रहा, जिससे हर आगंतुक इस खुशी में सहभागी बना।

- Sponsored -

देवनंदन चौधरी ने इस अवसर को तारापुर के इतिहास का स्वर्णिम क्षण बताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि “तारापुर के लाल को बिहार की सत्ता में नेतृत्व करने का अवसर मिला है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए ही विकास की मजबूत नींव रखी थी और अब उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से प्रगति करेगा।

इधर, सम्राट चौधरी के कार्यालय में भी समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहां भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता के प्रति समर्थन और विश्वास प्रकट किया।

सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी। मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, प्रमुख आश्वनी कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम देवी, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, शंभु शरण चौधरी, लड्डू सिंह, देवनंदन पासवान, अगम सिंह, कांग्रेस के अरुण यादव, विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा, राजद नेता मंटू यादव, योगेंद्र मंडल, गौत्तम राज और संतोष सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

तारापुर में जश्न का यह माहौल न केवल एक राजनीतिक उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्रीय गर्व और उम्मीदों का भी प्रतीक बन गया है। स्थानीय लोगों को विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र और राज्य दोनों का सर्वांगीण विकास होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31