Ambedkar Jayanti: सिटी मांटेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, छात्रों ने लिया समानता और शिक्षा का संकल्प

Share

गांधी मैदान स्थित विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा, भाषण, नारे और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न

एजुकेशन डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान :
शहर के गांधी मैदान स्थित सिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित सिटी मांटेसरी स्कूल में मंगलवार को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. अंबेडकर को ज्ञान, संघर्ष और समानता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए प्रेरित किया कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामानुज मिश्रा, पार्वती कुशवाहा और अरुणेश कुमार दुबे ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान और उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विशेष रूप से उनके प्रसिद्ध मंत्र—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए छात्रों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी खास उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए और देश की एकता, समानता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कई छात्रों ने भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत हो उठा।

- Sponsored -

सिटी वेलफेयर सोसाइटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031