NDA SIWAN: बिहार में एनडीए की सरकार बनाकर ही दम लेंगे: शहनवाज़ हुसैन

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने बुधवार को सिवान परिसदन में प्रेसवार्ता कर कहा कि बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गाथा लिखी जा रही है। एनडीए चुनाव लड़ेगा और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना

शहनवाज़ हुसैन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों नेता जमानत पर बाहर हैं और जनता को गुमराह करने में लगे हैं। राहुल गांधी जिस जगह यात्रा कर रहे हैं, उससे पहले ही मैं वहां पहुंचकर उनके झूठ की पोल खोल रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर हमला कर रहा है और बिहार को फिर 90 के दौर में ले जाना चाहता है।

केंद्र-राज्य की उपलब्धियां गिनाईं

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक 53 बार बिहार आ चुके हैं और कई सौगातें दी हैं। केंद्र सरकार ने 13 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और करोड़ों की योजनाएं बिहार को दीं। पटना एयरपोर्ट का विस्तार हुआ और छह नए हवाई अड्डों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार को नमो भारत, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें मिली हैं। वहीं, राज्य सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पेंशन वृद्धि और हर पंचायत में विवाह भवन बनाने जैसी योजनाएं शुरू की हैं।

‘जनता विपक्ष को नकार चुकी’

शहनवाज़ हुसैन ने दावा किया कि राहुल गांधी की यात्रा को जनता ने पूरी तरह असफल बना दिया है। उनकी सभाओं में वही लोग पहुंच रहे हैं जिन्हें टिकट की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है और एनडीए की सरकार बनाना तय कर चुकी है।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, विधायक करणजीत सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव,पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश के मंत्री नंद प्रसाद चौहान, जिला महामंत्री अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, धनंजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार बंटी, मीडिया के प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अजीत कुमार, शेरखान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30