Political Controversy: सीवान के रघुनाथपुर में राहुल गांधी का किया पुतला दहन, भाजपा नेताओं ने साधा निशाना

Share

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग पर भाजपा का विरोध, कहा – यह 140 करोड़ देशवासियों का अपमान

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। रघुनाथपुर बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए और कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को आहत करने का आरोप लगाया।

पुतला दहन के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा के मंच से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह न सिर्फ राजनीतिक गरिमा पर हमला है बल्कि भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अराजकता और अपमान की राजनीति कर रहे हैं और शालीनता की सारी सीमाएं लांघ चुके हैं।

विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अब तक प्रधानमंत्री को 107 से अधिक बार अमर्यादित शब्दों से संबोधित किया है। “मौत का सौदागर, नाली का कीड़ा, वायरस, भस्मासुर, रावण, दुर्योधन” जैसे शब्दों का प्रयोग बार-बार किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने की जल्दबाजी में महागठबंधन के नेताओं की जुबान से गली निकल रही है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि बिहार अब जंगलराज वाला बिहार नहीं रहा। भाजपा शासन में विकास की राजनीति हो रही है जबकि कांग्रेस-राजद अपमान और गाली-गलौज की राजनीति कर रहे हैं।

कार्यक्रम में नरेश शाह, संजय सिंह, रत्नेश सिंह, मुन्ना सिंह, अविनाश यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031