Siwan News: आनंद पाठक बने भाजपा प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश सह संयोजक, मुख्यालय प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

Share

लगातार दूसरी बार मिला दायित्व, प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा – सिवान भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष


सिवान।
जिले के मूल निवासी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आनंद पाठक को पार्टी ने एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा प्रशिक्षण विभाग का प्रदेश सह संयोजक एवं मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा संगठन में प्रशिक्षण विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। नए और पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्ययोजना और कार्यशैली से जोड़ने का काम इसी विभाग के जरिए होता है। आनंद पाठक इससे पहले भी इस पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। पिछले कार्यकाल में उन्होंने मंडल से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक कई दौर के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराए थे, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने बेहद उपयोगी बताया था।

पार्टी नेतृत्व ने उनके काम और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक मृत्युंजय झा ने पाठक को बधाई दी है।

इधर सिवान भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के साथ ही जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने भी उनके चयन पर खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आने वाले समय में संगठन और भी मजबूत होगा।

लगातार दूसरी बार मिले इस दायित्व को लेकर आनंद पाठक ने प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली और मूल्यों को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाना ही उनका प्राथमिक लक्ष्य होगा।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930