Bihar Elections 2025: सीवान में भाजपा के प्रादेशिक नेता बिट्टू सिंह का भाजपा से मोहभंग, बोले—बागी प्रत्याशी बनाकर लड़ेंगे जीरादेई से चुनाव

Share

कहा—15 साल से पार्टी में लगे हैं, टिकट नहीं मिला तो जनता का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरेंगे

सीवान। कृष्ण मुरारी पांडेय
भारतीय जनता पार्टी के प्रादेशिक नेता एवं बिहार नागरिक परिषद के महासचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने मंगलवार को अपने समर्थकों संग नौतन प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी और एनडीए नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट नहीं दिया गया, तो वे जनता की राय लेकर बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना था कि वह पिछले 15 सालों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक उनको टिकट देने का विचार नहीं बनाया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी से नाराज

बिट्टू सिंह ने कहा कि वे पिछले 15 साल से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं, लेकिन नेतृत्व लगातार कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीरादेई भाजपा की परंपरागत सीट रही है। मैरवा और जीरादेई से हमेशा भाजपा के प्रतिनिधि विधानसभा पहुंचे हैं। इसके बावजूद इस बार जानबूझकर सीट जदयू को देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

सुविधाओं को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्हें तीन लाख रुपये की सैलरी, गार्ड और अन्य सुविधाएं दी गई हैं, जबकि हकीकत में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं को गुमराह करने और उन्हें कमजोर करने की साजिश बताया।

कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह

पीपरा, खलवा बसदेवा, मठिया, मिश्रौली, मराछी, नारायणपुर समेत कई गांवों में बिट्टू सिंह का फूल-माला, पगड़ी और गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने “हमारा विधायक कैसा हो, बिट्टू सिंह जैसा हो” के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

समर्थकों की भीड़ बनी ताकत

कार्यक्रम में चंचल सिंह, सोनू सिंह, प्रिंस सिंह, राजू पांडेय, झुना पांडेय, गौरीशंकर पांडेय, निरंजन तिवारी, मनीष तिवारी, विशंभर मिश्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। समर्थकों ने साफ कर दिया कि यदि पार्टी ने बिट्टू सिंह की अनदेखी की, तो वे जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

- Sponsored -

भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी का बयान

भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर व्यक्ति अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के नाते हम चाहेंगे कि बिट्टू सिंह को टिकट मिले। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसके लिए पार्टी स्तर पर पूरा प्रयास किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031