Rahul Gandhi in Siwan: वोटर अधिकार यात्रा: सीवान में बिजली कटते ही राहुल गांधी का कटाक्ष, बोले– “अंधेरे में भी आवाज़ गूंजती है, जनता की ताक़त को दबा नहीं सकते”

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान। कृष्ण मुरारी पांडेय

शुक्रवार को सीवान के बबुनिया मोड़ पर आयोजित कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा की सभा अचानक उस समय सुर्खियों में आ गई, जब राहुल गांधी का भाषण चल रहा था और बिजली काट दी गई थी। जनसभा में मौजूद लाखों की भीड़ अंधेरे मे थी, राहुल गांधी ने इस मौके को तंज कसने का हथियार बना लिया।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा– “लाइट काट देने से आवाज बंद नहीं हो सकती। यह आवाज है, अंधेरे में भी सुनाई देती है।” राहुल ने इसे जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश करार दिया और साफ कहा कि लोकतंत्र में असहमति को रोका नहीं जा सकता।

सभा में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगों के सामने राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “BJP और चुनाव आयोग मिलकर आपका वोट चोरी कर रहे हैं। इन्हें मालूम है कि आपकी असली ताक़त आपके वोट और संविधान में है।”

राहुल ने यह भी कहा कि बिजली काटना प्रशासन की उस मानसिकता को दिखाता है, जिसमें विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश होती है। लेकिन उन्होंने भीड़ को भरोसा दिलाया कि अंधेरे में भी यह आवाज गूंजती रहेगी और लोकतंत्र की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।

- Sponsored -

सभा स्थल पर मौजूद लोग भी राहुल की इस प्रतिक्रिया पर तालियां बजाते दिखे। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह यात्रा वोट की ताक़त और संविधान की रक्षा के लिए है। उनका स्पष्ट संदेश था कि जनता की आवाज़ को कोई ताक़त दबा नहीं सकती।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031