सिवान पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: हत्या कांड की आरोपी महिला समेत 21 गिरफ्तार, 5 किलो गांजा भी बरामद

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | सक्रिय पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए सिवान पुलिस लगातार अभियान तेज कर रही है। बीते 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या कांड की एक महिला आरोपी, अवैध मादक पदार्थ तस्करी में शामिल दो लोग एवं वारंटियों सहित अन्य मामले के आरोपी शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने 04.900 किलो गांजा, एक कंटेनर गाड़ी, 32 मवेशी, मोबाइल, चाकू एवं खून लगा कपड़ा भी बरामद किया है।


दिनेश हत्या कांड में बड़ी सफलता: एक महिला आरोपी गिरफ्तार, चाकू व खून लगा कपड़ा बरामद

लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र में दिनेश कुमार यादव उर्फ लालू यादव की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 06 दिसंबर को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि छठी धाट के पास कुछ लोगों ने दिनेश को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर त्वरित उद्भेदन का निर्देश दिया। परिजनों के लिखित आवेदन पर धारा 103/3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने कांड में संलिप्त एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से चाकू एवं खून लगा कपड़ा बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


24 घंटे का स्पेशल अभियान: 21 गिरफ्तार, शराब–वारंट–सामान बरामदी

सिवान पुलिस ने जिले भर में विशेष अभियान चलाकर अलग–अलग मामलों के 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें—

  • हत्या कांड में — 01
  • चोरी कांड — 01
  • वारंटियों की गिरफ्तारी — 06
  • विविध कांड — 07
  • शराब मामले में — 06

इसके अतिरिक्त देशी शराब 25 लीटर बरामद की गई, जबकि विदेशी शराब नहीं मिली।
पुलिस ने 21 वारंट और 01 कुर्की आदेश का निष्पादन किया तथा ₹1,18,500 का जुर्माना वसूल किया।
साथ ही कंटेनर गाड़ी, 32 मवेशी, मोबाइल, चाकू और खून लगा कपड़ा भी जब्त किया गया।


जामोबाजार में छापा: 04.900 किलो गांजा के साथ दो आरोपी धराए

जामोबाजार थाना पुलिस को सूचना मिली कि राछोपाली निवासी मंटू चौरसिया और मनोज कुमार चौरसिया अपने घर पर गांजा बिक्री हेतु जमा कर रखे हैं।
पुलिस ने तत्काल छापामारी कर 04.900 किलो गांजा और 02 मोबाइल बरामद किए तथा दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8/20 (b)(ii)(B) NDPS Act के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई जारी है।


पुलिस की चेतावनी: “अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी”

सिवान पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा। हत्या, चोरी, शराब, मादक पदार्थ तस्करी और वारंटी गिरफ्तारियों में तेजी लाई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031