Republic Day: गणतंत्र दिवस पर बंगरा में होगा भव्य आयोजन, रघुवीर सिंह पुस्तकालय परिसर में झंडोत्तोलन करेंगे बीईओ

Share

एसडीओ के निर्देश पर बीईओ राज किशोर उपाध्याय को सौंपी गई जिम्मेदारी, मेधावी बच्चों का होगा सम्मान, किताबें भी मिलेंगी

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

महराजगंज (सीवान):
महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह विशेष रूप से भव्य रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राज किशोर उपाध्याय झंडोत्तोलन करेंगे। अनुमंडल प्रशासन की ओर से एसडीओ अनीता सिंहा ने उन्हें इस कार्यक्रम के लिए अधिकृत किया है।

बताया गया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन होगा, वहीं बंगरा गांव का यह पुस्तकालय परिसर इस बार आयोजन का मुख्य केंद्र बनेगा। बीईओ राज किशोर उपाध्याय पूर्वाह्न 11:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

शिक्षक कुमार राज कपूर टीपू ने जानकारी दी कि समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। परिसर की साफ-सफाई, सजावट और मंच निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इस मौके पर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तकें एवं लेखन सामग्री का वितरण भी किया जाएगा, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और बढ़े। आयोजकों का कहना है कि पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में झंडोत्तोलन कराने का उद्देश्य शिक्षा और राष्ट्रीयता के भाव को एक साथ जोड़ना है।

ग्रामीणों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोग इसे गांव के लिए गर्व का विषय मान रहे हैं कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उनका पुस्तकालय केंद्र बिंदु बनेगा। आयोजन समिति ने सभी ग्रामीणों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930