Saharsa news: सहरसा में सनसनी : निजी क्लिनिक के मैनेजर को नकाबपोश अपराधियों ने मारी गोली, सुरक्षा गार्ड भी घायल

Share

कैश लूटने में असफल होने पर चली गोली, पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया

बिहार डेस्क l भागलपुर।

विकास कुमार। केएमपी भारत न्यूज़। सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित सत्यम हॉस्पिटल के बाहर देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ हमला कर क्लिनिक के मैनेजर को गोली मार दी। इस हमले में अस्पताल का सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया। घायल मैनेजर मुकेश ठाकुर के पेट में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात मैनेजर मुकेश ठाकुर और सुरक्षा गार्ड अस्पताल के बगल में स्थित डॉक्टर के निजी आवास पर कैश लेकर जा रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और हथियार के बल पर कैश लूटने की कोशिश करने लगे। जब दोनों ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे मैनेजर के पेट में गोली लगी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड को भी रॉड से बुरी तरह पीटा गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि “घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला लूट की नीयत से की गई गोलीबारी प्रतीत होता है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।”

घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नया बाजार क्षेत्र में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है ।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031