Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा 22 को सिवान में, 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

Share

मैरवा से राजेंद्र स्टेडियम तक निरीक्षण, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान |
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित समृद्धि यात्रा के क्रम में 22 जनवरी 2026 को सिवान जिला का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिले को 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं।

मैरवा से होगी यात्रा की शुरुआत

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत मैरवा स्थित निर्माणाधीन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सिवान के निरीक्षण से करेंगे। यहां वे अस्पताल परिसर में जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करेंगे, जिनमें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद वे 200 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास, शुभारंभ एवं कार्यारंभ करेंगे।

सीएचसी, एएनएम कॉलेज और सड़क परियोजना का निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज से निकलकर मुख्यमंत्री सीएचसी मैरवा एवं एएनएम कॉलेज मैरवा का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे निर्माणाधीन सिवान–मैरवा पथ का जायजा लेंगे। यह सड़क परियोजना जिले के आवागमन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

जल जीवन हरियाली पार्क और विकास योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री राजेंद्र स्टेडियम के पास बने जल जीवन हरियाली पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद राजेंद्र स्टेडियम में ही जिले के सभी विभागों में संचालित विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक करेंगे। बैठक में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा होगी।

राजेंद्र स्टेडियम में विशाल जनसभा

निरीक्षण और समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री राजेंद्र स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जनता को सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे।

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

यात्रा को सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है।
बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यक्रम समाप्ति तक किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित ढंग से कार्य करने का आदेश दिया गया है।

पुलिस की कड़ी निगरानी

पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण और सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

डीपीआरओ ने दी जानकारी

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि समृद्धि यात्रा को लेकर सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728