CM Visit: 20 जनवरी को गोपालगंज आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 134 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Share

समृद्धि यात्रा के तहत बरौली में जनसभा, 331 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

डिजिटल न्यूज़ डेस्क। केएमपी भारत l पटना

संवाददाता । गोपालगंज। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 20 जनवरी को समृद्धि यात्रा के क्रम में गोपालगंज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा बरौली प्रखंड में होगा, जहां बरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रांगण में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलेवासियों को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे, जिससे गोपालगंज के विकास को नई गति मिलेगी।

134 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, 186 करोड़ का शिलान्यास
डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान करीब 134 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लगभग 186 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन दोनों चरणों को मिलाकर जिले को कुल 331 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। इन योजनाओं से सड़कों, भवनों, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा सुधार होगा।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर
डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर विस्तृत प्लान तैयार किया है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

जनहित योजनाओं की दी जानकारी
प्रेसवार्ता के दौरान डीएम ने बिहार सरकार द्वारा संचालित जन-सरोकारों से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार आम जनता के जीवन को आसान बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सात निश्चय-3 के तहत कई नई पहलें लागू की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पहले जहां सप्ताह में केवल एक दिन जनता दरबार लगता था, अब इसे बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन, सोमवार और शुक्रवार कर दिया गया है। इन दिनों आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और उनका त्वरित निष्पादन होगा।

अफसर जाएंगे जनता के पास
डीएम ने कहा कि सरकार एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है, जिसके तहत अब जनता को शिकायत लेकर अफसरों के पास नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि तय समय पर अफसर स्वयं जनता के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे।

घर पर पहुंचेगा डॉक्टर
वृद्धजन और शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों के लिए विशेष योजना के तहत एक निर्धारित नंबर पर कॉल करने पर डॉक्टर घर पहुंचकर इलाज करेंगे और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती भी कराया जाएगा।

डीएम ने बताया कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन में वृद्धि जैसी योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए विकास की दृष्टि से बेहद अहम साबित होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31