प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का गौरवमयी क्षण: कैट बिहार को मिला ऐतिहासिक अवसर

Share

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का गौरवमयी क्षण: कैट बिहार को मिला ऐतिहासिक अवसर

विक्रमगंज (सासाराम):
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान विक्रमगंज (सासाराम) की धरती पर उन्हें स्वागत करने का अद्भुत अवसर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार को प्राप्त हुआ। देशभर के अनेक व्यावसायिक संगठनों की उपस्थिति के बावजूद कैट बिहार को यह सम्मान मिलना न केवल संगठन के लिए गौरव की बात रही, बल्कि इससे राज्य सहित देशभर के व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बिहार की पहली यात्रा थी, जिसे लेकर राज्य में विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन बहनों का सिंदूर आतंकवादियों ने छीना, उनके बदले हमारे वीर जवानों ने आतंकवाद के अड्डों को नष्ट कर दिया। प्रधानमंत्री के इस बयान ने उपस्थित जनसमूह में जोश और आत्मगौरव का संचार किया।

कैट बिहार के प्रतिनिधियों को इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने का सौभाग्य मिला, जिनमें कैट सासाराम महिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति पांडेय एवं सासाराम उपाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह भी शामिल रहे। दोनों ने प्रधानमंत्री से भेंट कर बिहार के व्यापारियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर ने कैट बिहार को एक नई पहचान दिलाई है और यह स्पष्ट कर दिया कि छोटे और मझोले व्यापार संगठनों की भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति है। प्रधानमंत्री के स्वागत का यह गौरवमयी क्षण लंबे समय तक बिहार के व्यापारी वर्ग के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031