Siwan News: दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित AMCC कार्यक्रम में 2018-19 और 2019-20 बैच के छात्रों को मिला सम्मान, प्रतिस्पर्धा और बेहतर अध्ययन के लिए किया प्रेरित

Share

हिमालया कम्पनी ने आयुर्वेद छात्रों को किया सम्मानित: मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

शहर स्थित दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को हिमालया कम्पनी की ओर से “आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज कनेक्ट (AMCC)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के 2018-19 एवं 2019-20 बैच के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के बीच वेलकम किट का वितरण किया गया। साथ ही दोनों बैच के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में 2018-19 बैच की छात्रा श्रेया कुमारी एवं 2019-20 बैच की छात्रा शाहीन प्रवीन को अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर “जीवक सम्मान” से नवाजा गया। दोनों छात्राओं को प्रमाणपत्र के साथ ₹15 हजार का चेक प्रदान किया गया। वहीं 2018-19 बैच की जीन्नत परवीन तथा 2019-20 बैच के प्रकाश कुमार सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर “आयुर्विशारद सम्मान” के तहत प्रमाणपत्र एवं ₹10 हजार का चेक दिया गया।

सम्मान समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी, शासी निकाय के सलाहकार सह पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, उपप्राचार्य डॉ. राजा प्रसाद तथा हिमालया कम्पनी के MSS अंकित कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त दोनों बैच के सभी विद्यार्थियों को कम्पनी की ओर से वेलकम किट भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं भगवान धनवंतरि के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। मंच पर प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी, शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, उपप्राचार्य डॉ. राजा प्रसाद, डॉ. उपेन्द्र पर्वत एवं कम्पनी प्रतिनिधि अंकित कुमार तिवारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी ने कहा कि हिमालया कम्पनी पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिससे छात्रों के बीच बेहतर अंक प्राप्त करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

वहीं प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने सम्मानित छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि आगामी बैच के विद्यार्थियों को उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन के बल पर ही इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अध्ययन करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में कॉलेज के कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. आर.आर. शर्मा, डॉ. विजय गणेश यादव, डॉ. मंतोष झा, डॉ. आर.के. दत्ता, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. प्रबुद्ध कुमार प्रवीण, डॉ. कौशिक वैश्य, डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. सुरत्ना बनर्जी, डॉ. स्वधा तिवारी, डॉ. श्वेता ओझा, डॉ. एलिना मेटिया, डॉ. स्वाति प्रसाद, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. तैयबा ताहिरा, डॉ. अखिलेश तिवारी एवं डॉ. अयन पात्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकेश कुमार मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य डॉ. राजा प्रसाद ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930