Gas Black Marketing: गैस ब्लैक में नहीं देने पर एजेंसी मालिक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Share

पचरूखी थाना क्षेत्र की घटना; पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मुख्य आरोपी दबोचा गया

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।

पचरूखी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर की अवैध मांग को लेकर हिंसा का मामला सामने आया है। साई वार्सी इंडेन गैस एजेंसी के मालिक मो० कलीम अख्तर पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे पचरूखी थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ। आवेदन में एजेंसी मालिक मो० कलीम अख्तर ने आरोप लगाया कि मल्लुपुर निवासी अजीत कुमार उर्फ भोला ने उनसे गैस सिलेंडर ब्लैक में देने की मांग की। जब उन्होंने इस अवैध मांग को ठुकरा दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 308(3) और 109 के तहत कांड दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई गई।

- Sponsored -

पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अजीत कुमार उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी और अवैध वसूली जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इनसेट :

24 घंटे में 26 अभियुक्त गिरफ्तार, 72 वारंट का निष्पादन
विशेष अभियान में शराब, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के मामलों में बड़ी कार्रवाई

सिवान पुलिस ने विगत 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर जिलेभर में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 72 वारंट और एक कुर्की का भी सफल निष्पादन किया है।

अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि हत्या के प्रयास के 7 मामलों में भी आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा आर्म्स एक्ट, अपहरण और अन्य मामलों में भी गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने 45 लीटर देशी शराब भी बरामद की है, हालांकि विदेशी शराब की बरामदगी नहीं हुई।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 32 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया। सिवान पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, कालाबाजारी या आपात स्थिति की सूचना तुरंत डायल-112 को दें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930