सीवान : बड़हरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे हटाए गए अस्थायी निर्माण

Share

थाना चौक से शुरू हुई कार्रवाई, जेसीबी के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी, गुरुवार को फिर होगी कार्रवाई

केएमपी भारत। बड़हरिया (सीवान)।
बड़हरिया बाजार में बुधवार की सुबह अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी निर्माण को जेसीबी मशीन की मदद से हटाना शुरू किया। लगातार बढ़ते जाम और जनता की परेशानी को देखते हुए अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया था।

अवैध कब्जे हटे, दुकानदारों में मची खलबली

थाना चौक से लेकर जानो चौक, तरवारा रोड, ब्लॉक रोड तक चिन्हित इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क किनारे लगाए गए ठेले, शेड, काउंटर और पक्के निर्माण जेसीबी मशीन की जद में आए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार अपने सामान समेटते नजर आए तो कुछ ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की गुज़ारिश की, जिन्हें गुरुवार तक का समय दिया गया।

अधिकारी रहे मोर्चे पर, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

बुधवार की कार्रवाई की अगुवाई अंचलाधिकारी सरफराज अहमद, बीडीओ संदीप कुमार, थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा और नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी शिला कुमारी ने की। अधिकारियों की मौजूदगी और जेसीबी मशीन की गड़गड़ाहट से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल शुरुआत है और गुरुवार को बाकी चिन्हित स्थानों पर फिर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31