सारण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का एकमा में भव्य स्वागत

Share

पीएम मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर हुई चर्चा
कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, एनडीए नेताओं ने किया जोरदार स्वागत, सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता

केएमपी भारत, एकमा (सारण)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 20 जून को सिवान जिले के जसौली गांव में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर एकमा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। दोपहर बाद बंधन वाटिका विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनका कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ जोशोखरोश से उनका अभिनंदन हुआ।

कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह धूमल, भाजपा नेता ब्रजेश सिंह रमण, अनूप लाल श्रीवास्तव, पश्चिमी जिलाध्यक्ष वृजमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह, प्रियंका सिंह, पंडित रमाशंकर मिश्रा शांडिल्य समेत बड़ी संख्या में एनडीए नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व जिला पार्षद रुपेश कुमार सिंह ‘छोटू’, चंद्रशेखर सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश समेत स्थानीय भाजपा व सहयोगी दलों के नेताओं ने गर्मजोशी से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

जसौली की रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बूथ स्तर पर होगी तैयारी

कार्यक्रम के पहले सत्र में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आगामी 20 जून को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ स्तर तक तैयारी करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यसमिति के सदस्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि अधिक से अधिक संख्या में आमजन रैली में पहुंचें। बैठक में एनडीए घटक दलों के नेता—जदयू व लोजपा (रा)—भी मौजूद रहे। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं की संख्या सैकड़ों में रही।

डॉ. जायसवाल बोले—इतनी भीड़ होगी कि रिकॉर्ड टूट जाएंगे

- Sponsored -

बंधन वाटिका विवाह भवन में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 20 जून को सिवान के जसौली में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस सभा में प्रधानमंत्री कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे और जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह सभा बिहार में अब तक की सबसे बड़ी सभा होगी। उन्होंने कहा, “सारण, सिवान और गोपालगंज से इतनी बड़ी संख्या में लोग आएंगे कि यह रैली रिकॉर्ड तोड़ भीड़ वाली साबित होगी।”
प्रदेश अध्यक्ष ने हर मंडल में वाहन, जलपान और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल इस आयोजन में विशेष भूमिका निभाएंगे।

सांसद सिग्रीवाल ने जताया भरोसा

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जसौली का जनसभा स्थल एकमा और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में एकमा से हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सभा ऐतिहासिक होगी। पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह धूमल ने बताया कि स्थानीय 10–12 गांवों में जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एकमा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 1000 वाहनों का काफिला प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए रवाना होगा।

कार्यक्रम में दिखा अनुशासन और जोश

पूरा कार्यक्रम अनुशासित और जोशपूर्ण रहा। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और उत्साह देख प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रसन्नता जताई और कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे ही समर्पण के साथ अगर सब जुट जाएं तो यह रैली ऐतिहासिक बनना तय है।

लालू प्रसाद पर डॉ. जायसवाल का तंज

कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा, “आज उनका जन्मदिन था और उन्होंने तलवार से केक काटा है। उम्र 78 की हो गई और हरकतें बच्चों जैसी हैं।”
उन्होंने कहा, “बच्चे और वृद्ध में ज्यादा फर्क नहीं होता। लालू जी की मानसिक स्थिति भी अब बच्चों जैसी हो गई है। तलवार से केक काटना यही दर्शाता है।”

TAGS:,

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930