Public Camp: सीवान के 38 पंचायतों में 19 मई को लगेगा “सहयोग शिविर”, जन शिकायतों का होगा मौके पर समाधान

Share

सुबह–दोपहर दो पालियों में आयोजन, तय पंचायतों में पहुंचेंगे अधिकारी

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए जिला प्रशासन 19 मई 2026 को जिले के 38 पंचायतों में “सहयोग शिविर” आयोजित करेगा। इस पहल के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को भी नियमित रूप से पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और आमजन से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों का मौके पर निपटारा करेंगे।

इन पंचायतों में सुबह 9 से 1 बजे तक लगेगा शिविर
पचरूखी के उखई, सिसवन के सिसवा कला, सीवान सदर के सियाड़ी, दरौंदा के पिनर्थ खुर्द, हुसैनगंज के सिधवल, रघुनाथपुर के कुशहरा, महाराजगंज के बलऊ, जीरादेई के हसुआ, गोरेयाकोठी के दुघड़ा, दरौली के सरहरवा, गुठनी के सोनहुला, मैरवा के बड़गांव, बड़हरिया के औराई, हसनपुरा के सहुली, लकड़ी नवीगंज के भादा खुर्द, नवतन के मुरारपट्टी, बसंतपुर के राजपुर, भगवानपुर हाट के शंकरपुर और आंदर के पतार पंचायत।

- Sponsored -

दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक इन पंचायतों में होगा आयोजन
पचरूखी के भटवलिया, सिसवन के रामपुर, सीवान सदर के सरावें, दरौंदा के करसौत, हुसैनगंज के प्रतापपुर, रघुनाथपुर के खुजवा, महाराजगंज के शिवदह, जीरादेई के छोटका मांझा, गोरेयाकोठी के भिट्ठी, दरौली के करोम, गुठनी के चित्ताखाल, मैरवा के बभनौली, बड़हरिया के पकड़ी, हसनपुरा के पियाउर, लकड़ी नवीगंज के बलडीहा, नवतन के खाप बनकट, बसंतपुर के कन्हौली, भगवानपुर हाट के मिरजुमला और आंदर के मानपुर पतेजी पंचायत।

मौके पर समाधान, पहले से आवेदन की भी व्यवस्था

शिविर पंचायत सरकार भवन या नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाएंगे। शिविर से पहले 30 दिनों तक आवेदन संग्रहण की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान सुनिश्चित हो सके। आमजनों के बैठने, पेयजल और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी व्यवस्था रहेगी।

प्रशासन की अपील—अधिक संख्या में पहुंचें लोग

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930