ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में एफएलसी कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

Share

पारदर्शिता और सुरक्षा के दिए निर्देश, राजनीतिक दलों से अधिकृत प्रतिनिधि की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील

सीवान |आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सिवान के भंटा पोखर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने एफएलसी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्यों को पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफएलसी कार्य के दौरान हर दिन राजनीतिक दलों द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी की भी जांच

जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के डिस्प्ले और निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कैमरों की फीड की जांच की और सुरक्षा में तैनात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति बिना लॉग बुक में प्रविष्टि किए वेयरहाउस के अंदर प्रवेश न करे। लॉग बुक की जांच के साथ ही उन्होंने परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी जानकारी

इस संबंध में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि एफएलसी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31