हैप्पी यादव ने फूंका चुनावी बिगुल: अवध बिहारी को 25 हजार से ज्यादा वोटों से हराने का दावा

Share

एक लाख वोटों से जीत का दावा, कहा, इस बार आर-पार की लड़ाई होगी

सीवान सदर से चुनावी तैयारी शुरू, कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा ओढ़ाकर किया सम्मानित

कृष्ण मुरारी पांडेय। सीवान।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी अब खुलकर दिखने लगी है और इसका असर सीवान सदर विधानसभा सीट पर भी दिखाई दे रहा है। भाजपा के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के पुत्र हैप्पी यादव ने रविवार को सीवान सदर से चुनावी बिगुल फूंकते हुए बड़ा ऐलान कर दिया।

धनौती में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में हैप्पी यादव ने न सिर्फ अपनी दावेदारी मजबूत की, बल्कि ये भी दावा किया कि वे इस बार एक लाख से अधिक वोट लाकर चुनाव जीतेंगे और वर्तमान विधायक अवध बिहारी चौधरी को 25 हजार से ज्यादा वोटों से हराएंगे।

सभी कार्यकर्ता एकजुट, इस बार आर-पार की लड़ाई: हैप्पी यादव

कार्यकर्ता बैठक के दौरान हैप्पी यादव ने कहा, “इस बार की लड़ाई आर-पार की होगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और हम एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का परचम इस बार सिवान सदर में लहराना तय है।

भगवा गमछा ओढ़ाकर किया सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

धनौती में आयोजित इस कार्यसमिति बैठक में पश्चिमी मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। हैप्पी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया और 2025 के चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला।

NDA की होगी सिवान पर क्लीन स्वीप: बंटी कुशवाहा

कार्यक्रम में बंटी कुशवाहा ने कहा कि इस बार एनडीए सिवान की आठों विधानसभा सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा, “जो भी उम्मीदवार सिवान सदर से खड़ा होगा, हम उसे भारी बहुमत से जिताकर भेजेंगे।”

भाजपा 365 दिन चुनाव मोड में रहती है: अनुराधा गुप्ता

भाजपा नेत्री अनुराधा गुप्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा ग्राउंड लेवल पर सक्रिय रहती है। “हम लोग 365 दिन चुनाव की तैयारी में रहते हैं। इस बार सिवान सदर सीट पर भाजपा का झंडा जरूर फहराएगा,” उन्होंने विश्वास से कहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031