सीवान: “जन आशीर्वाद यात्रा” से बदलेगा महाराजगंज का सियासी मिजाज: वीआईपी की बड़ी घोषणा

Share

राष्ट्रीय सचिव नीतीश कुमार द्विवेदी बोले – अब जिले को मिलेगा उसका वाजिब हक, तैयार हो रहा विकास का रोडमैप

महाराजगंज (सिवान)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने महाराजगंज की राजनीति में नई हलचल पैदा करते हुए “जन आशीर्वाद यात्रा” की औपचारिक घोषणा कर दी है। वीआईपी के राष्ट्रीय सचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने इसे केवल राजनीतिक यात्रा न बताते हुए जिले के पुनर्निर्माण और हक-अधिकार की लड़ाई की शुरुआत करार दिया।

“आज से बदलाव की शुरुआत”

नीतीश द्विवेदीद्विवेदी ने कहा, “आज का दिन सिर्फ़ घोषणा का नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत का दिन है। महाराजगंज की उपेक्षा अब और नहीं सहेंगे। वर्षों से न बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं सुधरी हैं, न शिक्षा का ढांचा मजबूत हुआ, और न युवाओं को रोज़गार मिला।” उन्होंने बताया कि जिले में 75 बेड का अस्पताल तो है, लेकिन एक भी सर्जन तैनात नहीं है। वहीं, हल्की बारिश में शहर पानी-पानी हो जाता है।

“बाहरी कब्जा हटेगा, स्थानीय नेतृत्व उभरेगा”

वीआईपी नेता ने आरोप लगाया कि वर्षों से बाहरी लोगों ने महाराजगंज की राजनीति पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अब वक्त आ गया है कि स्थानीय लोग अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा, “हमें ऐसा नेता चाहिए जो जरूरत पड़ी तो अधिकार छीन भी सके।”

- Sponsored -

1 से 15 जून तक चलेगी “जन आशीर्वाद यात्रा”

पार्टी ने घोषणा की कि 1 जून से 15 जून तक महाराजगंज क्षेत्र के सभी गांवों में “जन आशीर्वाद यात्रा” निकाली जाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे, समस्याएं जानेंगे और उन्हें पार्टी के विकास रोडमैप से अवगत कराएंगे।

“यह सिर्फ वीआईपी की नहीं, महाराजगंज की लड़ाई है”

नीतीश द्विवेदी ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ़ वीआईपी का नहीं, बल्कि महाराजगंज के स्वाभिमान और अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता से जुड़ने और इस यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की।

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर वीआईपी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास, श्री कौशर अली, प्रमोद, विष्णुदेव कुमार यादव, अज़हर अली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में “जन आशीर्वाद यात्रा” को महाराजगंज के लिए ऐतिहासिक बताया।

खास बातें:

1 से 15 जून तक चलेगी जन आशीर्वाद यात्रा

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को मुख्य मुद्दा बनाएगी वीआईपीस्थानीय नेतृत्व को आगे लाने पर फोकस

जनता से सीधा संवाद, समस्याएं और समाधान दोनों साझा होंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930