Bihar Government: NEET-UG प्रदर्शनकारियों को राहत देने के फैसले का जदयू नेता ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई

Share

गोपालगंज विधानसभा प्रभारी सैयद नजमुल होदा बोले– विद्यार्थियों के हित में सरकार का फैसला सराहनीय, जनहित में उठाया गया बड़ा कदम

पॉलिटिकल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l गोपालगंज/पटना।

गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता सैयद नजमुल होदा ने बिहार सरकार द्वारा NEET-UG परीक्षा से जुड़े विरोध-प्रदर्शनों के संदर्भ में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जो संवेदनशील और सकारात्मक निर्णय लिया है, वह युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सैयद नजमुल होदा ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा विद्यार्थियों के हित में लिया गया यह निर्णय अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की बात सुनना और उनकी चिंताओं का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी होती है। बिहार सरकार ने इसी भावना के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल की है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 26 जुलाई 2026 की शाम छह बजे तक राज्य में हुए NEET-UG विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के विरुद्ध दंडात्मक अथवा प्रतिशोधात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही इस अवधि तक दर्ज प्राथमिकी, परिवाद और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की विधिक प्रक्रिया शुरू करने, गिरफ्तार अथवा निरुद्ध लोगों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया है। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में विश्वास का वातावरण मजबूत होगा।

- Sponsored -

जदयू नेता ने कहा कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर सरकार का यह मानवीय दृष्टिकोण स्वागत योग्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से छात्रों की आशंकाएं दूर होंगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।

सैयद नजमुल होदा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस निर्णय के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि जनहित और छात्रहित में उठाया गया यह कदम बिहार सरकार की संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार आगे भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इसी तरह प्रभावी निर्णय लेती रहेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31