Siwan : Khushi Murder Case Mairwa 10-वर्षीया अनाथ छात्रा की हत्या मानवता पर कलंक : ई. प्रमोद मल्ल

Share

मैरवा में बच्ची की हत्या के बाद आक्रोश, पीड़ित परिजनों से मिले ‘आपन सिवान’ संयोजक

न्यूज़ डेस्क, केएमपी भारत, पटना।

उपाध्याय छापर निवासी 10 वर्षीय अनाथ बच्ची खुशी कुमारी की बेरहमी से हत्या के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। सोमवार को सामाजिक संगठन ‘आपन सिवान’ के संयोजक इंजीनियर प्रमोद कुमार मल्ल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृत बच्ची की बुआ से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और मौके से ही सिवान एसपी से बात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

“अनाथ बच्ची को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी समाज की भी”

कहा – पैतृक संपत्ति हड़पने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

इंजीनियर प्रमोद मल्ल ने कहा कि यह घटना मानवता पर एक गहरा धब्बा है। अनाथ और असहाय बच्चियों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्ची की पैतृक संपत्ति को हड़पने का दुस्साहस कर रहा है, तो कानून के रखवालों को ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

- Sponsored -

एसपी से की बात, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

मौके पर जुटे बड़ी संख्या में लोग, घटना से आक्रोशित समाज

ई. प्रमोद मल्ल ने सिवान एसपी से फोन पर वार्ता कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और घटना पर गहरा शोक प्रकट किया।

घटना स्थल पर मौजूद रहे ये लोग

राजेश ठाकुर, रामदेव राम, तुलसी पंडित, उमेश कुमार मल्ल, स्वामीनाथ, सुमित कुमार बैठा, रामेश्वर शर्मा, कौशल बरनवाल, रूदल कुशवाहा, अजय कुशवाहा, दिलीप सिंह, शिवधारी भगत, शिवलाल सिंह, हरेराम शर्मा, नौशाद अली, भोला सिंह, वृजेश मल्ल, अभय सिंह, बालाजी पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031