Siwan News: रघुनाथपुर विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की कार्यशाला

Share

हर कार्यकर्ता को बूथ की चिंता करनी है, 2025 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी: भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी

बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना

सिवान। शहर स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को रघुनाथपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए बूथस्तर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अब अपने बूथ की चिंता करनी चाहिए। बूथ कैसे मजबूत हो, इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

हर मंडल में 25 सदस्यीय कमेटी, जिम्मेदारी तय

जिला अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने हर मंडल में 25 लोगों की कमेटी बनाई है। अब यह देखना होगा कि वे ईमानदारी से काम कर रहे हैं या नहीं। बूथ सशक्तिकरण पर विशेष फोकस करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को हर बूथ तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

पन्ना प्रमुखों की सक्रियता पर भी जोर

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति तेजी से की जाए और उनकी कार्यक्षमता की समीक्षा भी की जाए। संगठन के कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

मंडल अध्यक्ष करेंगे बूथ पदाधिकारियों से संवाद

जिला अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मंडलों में जाकर बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें और समाधान निकालें।

बूथ स्तर पर बने चुनाव संचालन समिति

उन्होंने कहा कि हर मंडल में एक चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाए, जो बूथ स्तर पर पार्टी की रणनीति को जमीन पर उतारे। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भी सक्रियता दिखाने की अपील की गई ताकि किसी भी मतदाता का नाम न कटे।

नीतीश के नेतृत्व में 243 सीटों पर जीत का लक्ष्य

राहुल तिवारी ने कहा कि 2025 में “फिर एक बार नीतीश सरकार” के नारों के साथ हमें सभी 243 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करनी है, ताकि बिहार में पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार बने।

मनोज सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बैठक में मौजूद भाजपा नेता सह कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार ने पटना में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू की है, जिससे महिलाएं सुरक्षित और बेफिक्र सफर कर सकें। एनडीए ने 10 लाख नौकरियों का वादा पूरा किया है और अब 2025 के बाद एक करोड़ नौकरियों और रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है।

बिहार बना पहला राज्य: मुफ्त बिजली और सोलर छत योजना

मनोज सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 58 लाख गरीब परिवारों के घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाया जा रहा है, जिस पर 16,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां सबसे ज्यादा परिवारों को मुफ्त बिजली दी जा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शर्मानंद राम, विजय चौधरी, धनंजय सिंह, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, दीपू सिंह चंदेल, धर्मेंद्र चौरसिया, रत्नेश सिंह, दुर्गालाल सोनी, मुकेश चौधरी, दीपक मिश्रा, चंदन पाठक, संजय सिंह, अभिनाश यादव, बलवंत सिंह, प्रदीप साहनी, नितीश मुखिया, टुनटुन सिंह, मिथिलेश यादव, प्रवीन सिंह, पंकज सिंह, सचिन पटेल, मुन्ना सिंह और उमेश गोड़ समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31