Siwan News: सीवन में एयरबोर्न इंफेक्शन कंट्रोल पर मंथन; ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

Share

दिल्ली से आए रीजनल डायरेक्टर ने किए निर्देश

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान। ड्रग रेसिस्टेंट टीबी (DR-TB) मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और संस्थानों में एयर बोर्न इंफेक्शन कंट्रोल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई दिल्ली से आए एयरबोर्न इंफेक्शन कंट्रोल (AIC) के रीजनल डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने की।

बैठक में अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण उपायों और टीबी मरीजों के लिए सुविधाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है, ऐसे में अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

डॉ. सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी टीबी केंद्रों में एयरफ्लो मैनेजमेंट, अलग वेटिंग स्पेस, नियमित सैनिटाइजेशन और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण नियंत्रण के मानकों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह, जिला संचारी रोग पदाधिकारी (CDO) डॉ. अशोक कुमार, एआईसी जिला सचिव व माइक्रोबायोलॉजिस्ट तौसीफ राजा, डॉ. सुरेंद्र कुमार और सीनियर टेक्नीशियन धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने टीबी मरीजों के लिए चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031