Siwan News : अब पेंशन नहीं ₹400, सीधे ₹1100… सिवान में 3.5 लाख लाभुकों के खाते में भेजी गई बढ़ी हुई राशि

Share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के जरिए किया ट्रांसफर, 1460 स्थानों पर हुआ आयोजन

रेणु देवी रहीं मुख्य कार्यक्रम में मौजूद, लाइव प्रसारण से जुड़े हजारों पेंशनधारी

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत अब 6 श्रेणियों को मिलेगा सम्मान के साथ जीवन का सहारा

बिहार न्यूज डेस्क, के एमपी भारत, पटना

सिवान में शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बड़ा आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। सिवान जिले के कुल 3,52,310 लाभुकों के खातों में ₹1100 की दर से राशि भेजी गई। पहले यह राशि ₹400 प्रतिमाह थी।

डॉ अंबेडकर भवन से हुआ मुख्य कार्यक्रम

- Sponsored -

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में किया गया, जिसमें राज्य की पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह सिवान प्रभारी मंत्री श्रीमती रेणु देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूरे जिले में 1460 स्थलों पर कार्यक्रम

जिले भर में 1460 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिनमें प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर और स्कूल शामिल थे। 19 प्रखंड मुख्यालय सभागारों, सभी ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों में लाभुकों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री का लाइव उद्बोधन देखा।

बढ़ी हुई पेंशन का पहला ट्रांजेक्शन

मुख्यमंत्री द्वारा जून 2025 से लागू नई दर के अनुसार पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है। छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत यह राशि सीधे लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की गई।

योजना का उद्देश्य : गरिमामय जीवन

सरकार की यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने के लिए की गई है। इस कार्यक्रम से वृद्ध, दिव्यांग, विधवा, असहाय और अन्य श्रेणियों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

जीविका दीदियों ने बांटे पैंपलेट, सेविकाएं रहीं सक्रिय

कार्यक्रम से पहले जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, विकास मित्रों और प्रखंड स्तर के कर्मियों द्वारा पेंशन योजना से जुड़ी जानकारी वाले पैंपलेट लाभुकों के बीच बांटे गए।

जनसंपर्क पदाधिकारी का बयान

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि पेंशन राशि ट्रांसफर का यह कार्यक्रम जिले भर के हजारों लाभुकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था ने इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031