सीवान: अब पटना जाने के लिए कटेया से दो ‘हमसफ़र बस’, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Share

कटेया से पटना अब और नज़दीक, ‘हमसफ़र’ बना यात्रा का साथी

सिद्धांत कुमार ने शुरू की दूसरी बस सेवा, हर रोज़ चलेगी दो समय पर; ड्राइवर राजेश राय की निगरानी में सुरक्षित सफर


सीवान/गोपालगंज।कटेया के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब पटना तक का सफर और आसान हो गया है। ‘हमसफ़र बस’ सेवा के तहत अब दो बसें प्रतिदिन कटेया से पटना के लिए चलाई जा रही हैं। इसका सीधा लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो रोज़ पटना आना-जाना करते हैं।

बस सेवा के मालिक सिद्धांत कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए दूसरी बस की शुरुआत की गई है। अब कटेया से पटना के लिए हर सुबह दो अलग-अलग समय पर बसें चलेंगी।


पहली बस

  • कटेया से प्रस्थान: अहले सुबह 2:50 बजे
  • रूट: कटेया → हथुआ → बड़कागांव → मिरगंज → सिवान → मलमलिया → मसरख → पटना
  • पटना से वापसी: दोपहर 1:50 बजे (बैरिया बस स्टैंड से)

दूसरी बस

  • कटेया से प्रस्थान: अहले सुबह 2:45 बजे
  • पटना से वापसी: दोपहर 1:45 बजे (बैरिया बस स्टैंड से)

बस सेवा को नियमित और सुरक्षित बनाने के लिए अनुभवी ड्राइवर राजेश राय को जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धांत कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि यात्रियों को समय पर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिले।

यात्रियों ने भी नई सेवा पर खुशी जताई है। अब उन्हें सफर के लिए देर रात या भीड़ का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खासकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


यात्रियों के लिए खास:

  • नियमित समय पर सेवा
  • दोपहर में समय से पटना से कटेया वापसी
  • आरामदायक और सुरक्षित सफर
  • अनुभवी चालक द्वारा संचालन

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31