Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती की शाम बड़हरिया में दीप प्रज्वलन, तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Share

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने लिया उनके विचारों पर चलने का संकल्प

धर्म – अध्यात्म डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। बड़हरिया (सिवान)।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बड़हरिया थाना चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयंती की संध्या पर जहां उनके तैलचित्र के समक्ष घी का दीप प्रज्वलित किया गया, वहीं जयंती के दिन उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम अनुरंजन मिश्रा ने डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना आज देश में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंबेडकर जी का स्पष्ट मानना था कि समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए और शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को सशक्त बनाती है।

- Sponsored -

उन्होंने अंबेडकर जी के प्रसिद्ध विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा, उतना ही दहाड़ेगा।” उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर की जीवनी को पढ़ें और उनके बताए पदचिह्नों पर चलकर समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने भी अंबेडकर जी के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया और समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, वरिष्ठ नेता अनिल गिरि, सुनील चन्द्रवंशी, जयप्रकाश गौतम, राजकिशोर प्रसाद, केसर श्रीवास्तव, राजदेव महतो, राजेश गिरि, जितेन्द्र साह, सुशील वर्मा, गौरीशंकर राम, सुभाष गिरि, जनार्दन माझी, विजय साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031