BJP News: समर्पण दिवस पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Share

भाजपा जिला अध्यक्ष बोले—एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलकर ही मजबूत हुआ संगठन

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान। भारतीय जनता पार्टी सिवान द्वारा भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के पुरोधा थे। उनके विचारों और लेखन से देशभर के लाखों कार्यकर्ता प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और संगठन को मजबूत बनाने में जुटे। उन्होंने कहा कि पंडित जी की सोच और सिद्धांतों की बदौलत आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। उनका जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था।

कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद के रचयिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की और अंत्योदय का मंत्र दिया। आज केंद्र सरकार उनके सिद्धांतों पर चलते हुए गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पंडित जी के विचारों पर देश-विदेश के विद्यार्थी और शोधार्थी भी गंभीर अध्ययन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में बिहार नागरिक परिषद के सचिव राजीव कुमार सिंह और बिट्टू सिंह सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन कुमार सिंह, देवेंद्र गुप्ता, सत्यम सिंह, सोनू, महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, आभा देवी, आनंद साहनी, सुभाष सिंह कुशवाहा, अजय पासवान, सुनीता जायसवाल, दीपू सिंह चंदेल, धर्मेंद्र मिश्रा, मुकेश कसेरा, राकेश कुमार पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930