Siwan: महाराजगंज में फरार चोर के घर पहुंची पुलिस: ढोल-बाजे के साथ चिपकाया गया इश्तेहार

Share

आरोपी रबुद्दीन की गिरफ्तारी में नाकाम रही पुलिस, अब कुर्की की तैयारी

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान (महाराजगंज)। चोरी के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रबुद्दीन पिता कयामुद्दीन के घर मंगलवार को पुलिस ने ढोल-बाजे के साथ पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में की गई, जहां पुलिस की मौजूदगी और ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग जमा होकर यह नजारा देखने लगे।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले रबुद्दीन के खिलाफ चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। बावजूद इसके आरोपी अब तक फरार है।

कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न्यायालय से अनुमति ली और कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया गया। इस दौरान पुलिस ने घर में मौजूद परिजनों को बताया कि यदि रबुद्दीन जल्द ही सरेंडर नहीं करता या गिरफ्तार नहीं होता, तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बोली– नहीं आया गिरफ्त में तो होगी कुर्की
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमन कुमार ने बताया कि कई बार दबिश देने के बावजूद आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत पहले इश्तेहार चिपकाया गया है। अगर इसके बाद भी वह पेश नहीं होता है, तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -

इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाने की घटना पहली बार देखी गई। इससे यह संदेश गया कि अब कानून से बचना आसान नहीं है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30