Bihar Police Exam: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों की भीड़ संभालने में रेलवे प्रशासन सफल, विशेष ट्रेनों से किया गया सुरक्षित रवाना

Share

परीक्षा समाप्त होते ही स्टेशन पर बढ़ी भीड़, रेलवे और प्रशासन ने मिलकर की बेहतर व्यवस्था

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान। बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत बुधवार, 17 जून 2026 को सीवान शहर में आयोजित परीक्षा के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। परीक्षा की प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों के समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेनों में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए सकुशल रवाना किया गया।

प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद सीवान जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने तथा यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्टेशन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अभ्यर्थियों को परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 05106 सीवान-हाजीपुर परीक्षा स्पेशल के अलावा 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस, तथा 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस में व्यवस्थित ढंग से बैठाकर रवाना किया गया।

वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद भी रेलवे प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05112 सीवान-हाजीपुर परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस तथा 05096 मऊ-कोलकाता समर स्पेशल में यात्रियों को बैठाने की व्यवस्था की गई। स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन, प्लेटफॉर्म पर मार्गदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की लगातार निगरानी बनी रही।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के कारण यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक थी, लेकिन पूर्व तैयारी और अतिरिक्त व्यवस्थाओं के कारण किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई। अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया।

- Sponsored -

परीक्षार्थियों ने भी रेलवे प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि विशेष ट्रेनों और बेहतर प्रबंधन के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी सुविधा मिली।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930