रघुनाथपुर : महिला संवाद में दीदियों को दिए गए अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

Share

रघुनाथपुर में जीविका संगठन के तहत हुआ महिला संवाद, बीपीएम अशोक कुमार ने दी जानकारी, समस्याएं भी रखीं गईं सामने

सशक्तिकरण पर हुआ फोकस, महिलाएं बोलीं- मिले हमें भी योजनाओं का पूरा लाभ

रघुनाथपुर (सीवान) :  प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्योति जीविका महिला ग्राम संगठन और संठी गांव की संजीवनी जीविका महिला ग्राम संगठन में मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भविष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी संगठन की अध्यक्ष सुमन देवी ने की, जबकि संचालन बीपीएम अशोक कुमार ने किया।

बीपीएम ने महिलाओं को कराया अधिकारों से अवगत

कार्यक्रम में बीपीएम अशोक कुमार ने जीविका दीदियों को महिला सशक्तिकरण और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ और समुदाय में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

महिलाओं ने रखीं अपनी मांगें और समस्याएं

संवाद के दौरान जीविका दीदियों ने अपनी आकांक्षाएं और स्थानीय समस्याएं खुलकर रखीं। दीदियों ने मांग की कि जीविका भवन की व्यवस्था की जाए, महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाई जाए, गांव में जल-नल योजना, सड़क निर्माण और नाली सफाई को प्राथमिकता दी जाए।

समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का दिया भरोसा

बीपीएम अशोक कुमार ने बताया कि दीदियों द्वारा बताई गई सभी समस्याओं को ग्रामीण विकास विभाग के पोर्टल और ऐप के माध्यम से रिपोर्ट किया जाएगा, ताकि उन्हें शीघ्र समाधान मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जीविका संगठन केवल आर्थिक नहीं, सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है।

बड़ी संख्या में जीविका दीदियों की भागीदारी

इस संवाद कार्यक्रम में सीसी चिरंजीवी सिंह, परविता देवी, सीएफ कंचन कुमारी, सरिता देवी, क्वाडिनेटर प्रियंका सिंह, सौरभ कुमार, पुरुषोत्तम करण, एफएनएचडब्ल्यू एमआरपी जी.एन. सोनी, एसजेवाई एमआरपी मनीषा कुमारी, बीके रेखा कुमारी, अंजली देवी, शकुंतला देवी, नीलम देवी, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31