मां–पिता की सालगिरह पर पेश की मिसाल: जरूरतमंद महिला को दिया सिलाई मशीन

Share

शुरू होगा रोजगार का सफर, श्रीवास्तव ब्रदर्स के संस्थापकों ने किया प्रेरणादायी कार्य, ऑक्सीजन मैन गौरव राय से मिली प्रेरणा

सीवान। जिले के गोरेयाकोठी गांव के रहने वाले और वर्तमान में गुजरात के बड़ोदरा में श्रीवास्तव ब्रदर्स ग्रुप के संस्थापक सिद्धार्थ श्रीवास्तव और अंकुर श्रीवास्तव ने अपने माता-पिता की 47वीं शादी की सालगिरह को खास अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने एक जरूरतमंद महिला अनामिका कुमारी को सिलाई मशीन प्रदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। इस अवसर पर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्य “ऑक्सीजन मैन” के नाम से प्रसिद्ध गौरव राय की प्रेरणा से संभव हो पाया। श्रीवास्तव ब्रदर्स के कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में अनामिका कुमारी को सिलाई मशीन सौंपी गई, ताकि वे इससे खुद का स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि उनके माता-पिता की यह वर्षगांठ उनके लिए सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक मौका भी है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति किसी एक जरूरतमंद की मदद का संकल्प ले, तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में डॉ. प्रेमशंकर दत्ता, दीनबंधु सिंह और नागेंद्र श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। सभी ने इस नेक कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031