India Post: सिवान डाक प्रमंडल ने रचा नया कीर्तिमान: मेगा PLI/RPLI अभियान में ₹1.35 करोड़ का नया प्रीमियम अर्जित

Share

21 मई के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा, डाक चौपाल और ग्रामीण डाक सेवकों की मेहनत लाई रंग

20 अगस्त को होगा अगला मेगा अभियान

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

सिवान डाक प्रमंडल ने डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 9 जुलाई 2026 को आयोजित मेगा PLI/RPLI अभियान के दौरान प्रमंडल ने लगभग ₹1.35 करोड़ का नया प्रीमियम अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह सफलता न केवल डाक विभाग की योजनाओं के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है, बल्कि अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों की टीम भावना एवं समर्पण का भी परिणाम है।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व डाक अधीक्षक सिवान, अभिषेक कुमार सिंह ने किया। अभियान को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से प्रमंडल के विभिन्न अनुमंडलों में लगातार डाक चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया गया।

अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 60 ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। विभाग का मानना है कि जमीनी स्तर पर कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों की सक्रिय भूमिका और लोगों से उनके सीधे जुड़ाव ने इस अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले 21 मई 2026 को आयोजित मेगा PLI/RPLI अभियान में सिवान डाक प्रमंडल ने ₹1.05 करोड़ से अधिक का नया प्रीमियम अर्जित किया था। इस बार विभाग ने उस उपलब्धि को भी पीछे छोड़ते हुए लगभग ₹1.35 करोड़ का नया प्रीमियम जुटाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन यह संकेत देता है कि डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रति लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

इस उपलब्धि पर डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों को बधाई देते हुए उनके सामूहिक प्रयास, समर्पण और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे सिवान डाक प्रमंडल की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि अगला मेगा PLI/RPLI अभियान 20 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों से अभी से तैयारी शुरू करने तथा अधिक से अधिक लोगों को PLI और RPLI योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि आगामी अभियान में भी नया रिकॉर्ड स्थापित किया जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031