सीवान : दरौली में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने की आत्महत्या की आशंका, लाखों की उधारी बना वजह

Share

आर्थिक तंगी से तंग आकर ली जान ?

सिवान (दरौली)। ग्राम बेलाव, थाना दरौली निवासी मानविका रानी (उम्र 35 वर्ष) ने अपने पति की मौत को लेकर दरौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति विकास कुमार राय (स्वर्गीय) 25 मई को सुबह 11 बजे बिना कुछ बताए घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। जब काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो परिवार चिंतित हो गया।

गांव के चवर में मिला शव

26 मई को दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि गांव के पश्चिम दिशा के चवर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि वह शव मानविका रानी के पति विकास कुमार का ही था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। दरौली थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कर्ज ने बढ़ाया तनाव, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान?

मानविका रानी ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति एक सीधे-सादे इंसान थे। कुछ लोगों द्वारा उनसे बड़ी रकम उधार ली गई थी, जिसे लौटाया नहीं गया। इसी कारण वह काफी मानसिक तनाव में रहते थे और आर्थिक रूप से बेहद परेशान थे।

उन्होंने जिन लोगों पर रुपए न लौटाने का आरोप लगाया है, वे इस प्रकार हैं:

ब्यास यादव, पैक्स अध्यक्ष, गोठी, थाना आंदर — ₹10 लाख, प्रवीण सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष, जतौर, थाना गुठनी — ₹22 लाख (रंजय यादव के माध्यम से दिलवाया गया), सोनू सिंह, ग्राम नरेंद्रपुर, थाना जीरादेई, ₹2 लाख नकदअखिलेश सिंह, पिता लक्ष्मण राय, दोन बुजुर्ग ₹17 लाख।

मानविका रानी का आरोप है कि इन सभी व्यक्तियों द्वारा कर्ज वापस न किए जाने के कारण उनके पति अवसाद में थे और संभवतः इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस जांच में जुटी

दरौली थाना पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031