Siwan News: शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता कुमार राज कपूर ‘टीपू’ को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की सौगात

Share

शिक्षकों, समाजसेवियों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी दीर्घायु और सफल जीवन की शुभकामनाएं

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता कुमार राज कपूर उर्फ टीपू के जन्मदिन के अवसर पर जिले के शिक्षकों, समाजसेवियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। दिनभर शुभचिंतकों का उनके आवास पर आना-जाना लगा रहा, वहीं कई लोगों ने दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई संदेश प्रेषित किए।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी परिषद, सिवान के जिला अध्यक्ष जनक देव तिवारी ने कहा कि कुमार राज कपूर लंबे समय से शिक्षा, शिक्षक हित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में कुमार सौरव, राजेश तिवारी, विश्व मोहन सिंह, फणींद्र मोहन सिंहा, राम प्रवेश सिंह, पंचानंद मिश्र, राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार प्रसाद, इरफान अली, राजेश कुमार, अमित कुमार सिंह उर्फ बबुआ जी, प्रो. अभय कुमार सिंह, इंजीनियर सुगेंद्र कुमार सिंह, सोमनाथ सिंह, सैनिक जय प्रकाश सिंह, ब्रजेश कुमार ओझा, अवनीश कुमार सिन्हा, शिक्षक जितेंद्र सिंह, विमलेश कुमार तथा रूपेश राय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

- Sponsored -

सभी शुभचिंतकों ने अपने संदेश में कहा कि कुमार राज कपूर ‘टीपू’ ने शिक्षक समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व, समर्पण और सकारात्मक सोच से शिक्षा जगत को निरंतर नई दिशा मिल रही है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाज व शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।

जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं का यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार शिक्षक हितों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते रहें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930