Siwan: बड़हरिया में 8 अगस्त को होगा अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह

Share

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे प्रतिभाओं का सम्मान, भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में होगा भव्य आयोजन

संवाददाता l सिवान/बड़हरिया।

स्थानीय राम जानकी मठ, बड़हरिया में आगामी 8 अगस्त (शनिवार) को दोपहर 3:00 बजे से अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना है।

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी होंगे। वहीं भाजपा सिवान के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

कार्यक्रम के आयोजक अनुरंजन मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा सिवान) ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना है।

समारोह के स्वागतकर्ता के रूप में मनोज कुशवाहा (मंडल अध्यक्ष, बड़हरिया सदर) तथा देवेन्द्र सिंह (मंडल अध्यक्ष, बड़हरिया उत्तरी) अतिथियों का स्वागत करेंगे। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेश सिंह (मंडल अध्यक्ष, बड़हरिया दक्षिणी), संजय प्रसाद (मंडल अध्यक्ष, लकड़ी दरगाह) तथा अनुरंजन मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा सिवान) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

- Sponsored -

आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। उनका कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का प्रयास किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30