सीवान : मालमलिया चौक पर धारदार हथियार से तीन युवकों की निर्मम हत्या, दो गंभीर घायल

Share

मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, चौक में पसरा सन्नाटा, दहशत में लोग

परिजनों की चीत्कार से गूंजा इलाका, बाजार बंद, मालमलिया बना छावनी

केएमपी भारत बसंतपुर/ भगवानपुर।
सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मालमलिया चौक शुक्रवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब एक मामूली विवाद ने हिंसक और खूनी रूप ले लिया। देखते ही देखते हथियारबंद बदमाशों ने धारदार हथियार से तीन युवकों की निर्मम हत्या कर दी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में चौक वीरान हो गया।

तीन की जान गई, दो जूझ रहे जिंदगी से

अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर, सदर अस्पताल किया गया रेफर

मृतकों की पहचान:

- Sponsored -

मुन्ना सिंह – पिता: सूचित सिंह, निवासी: कौरिया बाइस्टोली

रोहित सिंह – पिता: अखिलेश सिंह, निवासी: कौरिया बाइस्टोली

कन्हैया सिंह – पिता: राजनारायण सिंह, निवासी: कौरिया बाइस्टोली

गंभीर घायल:

करण कुमार – पिता: सूरज सिंह, निवासी: कौरिया बाइस्टोली

रौशन कुमार – पिता: टुनटुन सिंह, निवासी: कौरिया बाइस्टोली

दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल से सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बात बहस से शुरू हुई, कुछ ही मिनटों में हो गया कत्लेआम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – पहले कहासुनी हुई, फिर बरसने लगे हथियार

स्थानीय लोगों के अनुसार, मालमलिया चौक पर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और मौके मिलते ही धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमला इतना तेज था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मालमलिया बना छावनी, बाजार बंद

पुलिस बल तैनात, लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक

हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। मालमलिया चौक को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाजार बंद करा दिया गया है और चौक क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। घटनास्थल पर सीनियर पुलिस अफसरों की मौजूदगी बनी हुई है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, ग्रामीणों में गुस्सा

कहा – दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो, नहीं तो करेंगे आंदोलन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर बेहद दर्दनाक था – हर ओर चीख-पुकार, चीत्कार और मातम पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, वरना वे उग्र आंदोलन करेंगे।

एसपी ने कहा – रंजिश की आशंका, जल्द होंगे गिरफ्तार

हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी का अंदेशा, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बहुत जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

एफएस एल टीम भी घटनास्थल पर पहुँची, सबूत जुटाने में लगी

पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। स्थानीय थाने के अलावा अन्य थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।https://youtube.com/shorts/jpBfj7M0xe4?si=5at75GlBXiaRr1O6

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031