Siwan: गोरियाकोठी में समारोहपूर्वक मनायी गयी समाजवादी नेता रामाशीष प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि

Share

भिट्ठी में श्रद्धांजलि सभा, कंबल व कलम-कॉपी वितरण, समाजसेवा और शिक्षा के योगदान को किया गया याद

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। गोरियाकोठी (सिवान): तपी प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के संस्थापक सचिव एवं प्रख्यात समाजवादी नेता स्व. रामाशीष प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि भिट्ठी में समारोहपूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी और सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि स्व. रामाशीष प्रसाद वर्मा ने भिट्ठी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगायी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का उनका सपना आज भी प्रेरणा देता है और समाज उन्हें हमेशा याद रखेगा।

नौजवान इंकलाबी सभा के युवा नेता प्रिंस पासवान ने स्व. वर्मा को सामाजिक न्याय का सच्चा योद्धा बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर शोषित-वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वहीं बरहोगाकोठी के मुखिया मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्व. रामाशीष प्रसाद वर्मा अपने कर्मों और सेवा भाव के कारण निर्विरोध मुखिया चुने जाते थे। उनका कार्यकाल आज के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है।

समारोह की अध्यक्षता भिट्ठी की मुखिया श्रीमती नूतन वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि स्व. वर्मा का जीवन समाजसेवा, शिक्षा और समानता के मूल्यों पर आधारित था, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर रामाशीष प्रसाद वर्मा फाउंडेशन की ओर से स्व. वर्मा के प्रपौत्र विवेक वर्मा उर्फ हनी वर्मा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही छात्रों को कलम-कॉपी देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

- Sponsored -

कार्यक्रम में आलोक वर्मा, राजकिशोर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदेश्वर भगत, सुभाष राय, केशव ज्ञान वाटिका के प्राचार्य संजय तिवारी, अभिषेक वर्मा अधिवक्ता, यशवंत सिंह, नवलखी राम, शिक्षक मानवेंद्र मुकुल, कमलेश कुशवाहा, धर्मनाथ मांझी, सिकंदर कुमार गुप्ता, अर्जुन गुप्त, श्रीमती अर्चना राय, तारा कुमारी, बासमती देवी, अबरार राजा, रंजीत कुमार, जमशेद आलम, इरफान, पप्पू कुमार, उमा सिंह सहित कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर तपी प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, रामाशीष वर्मा बालिका उच्च विद्यालय, राजकिशोर मध्य विद्यालय, केशव ज्ञान वाटिका समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में कुमार विजेता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930