Big Breaking: शिक्षा विभाग सिवान का बड़ा कदम: Intake Capacity अपडेट नहीं करने वाले 245 निजी स्कूलों को विभाग ने भेजा नोटिस

Share

Intake Capacity (छात्र प्रवेश क्षमता) अपडेट नहीं करने वाले निजी विद्यालयों को अंतिम चेतावनी जारी

Intake Capacity अपडेट नहीं करने पर DEO का अल्टीमेटम, 2 दिन में जवाब नहीं तो होगी कार्रवाई

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान।
जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम कसते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। Intake Capacity (छात्र प्रवेश क्षमता) अपडेट नहीं करने वाले निजी विद्यालयों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है।

बिहार शिक्षा परियोजना, समग्र शिक्षा (SSA) के अंतर्गत कार्यालय पत्रांक 201 दिनांक 16.01.2026 के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। इससे पूर्व 20 दिसंबर 2025 को सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि वे अपनी Intake Capacity ऑनलाइन अपडेट करें, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यालयों ने इसका अनुपालन नहीं किया।


RTE Act 2009 का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी

DEO कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि Intake Capacity अपडेट न करना शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 का सीधा उल्लंघन है।
इसी आधार पर संबंधित विद्यालयों से कारण बताओ नोटिस जारी कर 02 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण के साथ अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

यदि तय समय सीमा में अनुपालन नहीं किया गया तो विद्यालयों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


किन स्कूलों पर गिरी गाज

DEO कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित 245 निजी विद्यालयों ने अब तक Intake Capacity अपडेट नहीं की है। इनमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूल शामिल हैं।

प्रमुख स्कूल जिनका नाम सूची में शामिल है:-

  • एमबी स्टार पब्लिक स्कूल, पचरुखी
  • प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल हाई स्कूल, पचरुखी
  • रेडियंस सेंट्रल स्कूल, पचरुखी
  • रोज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पचरुखी
  • सर्वोदय केंद्रीय विद्यालय, पचरुखी
  • शिव पब्लिक स्कूल, पचरुखी
  • सेंट जोसेफ मिशन स्कूल, पचरुखी
  • वी.एस. विज्ञान विद्यालय, जसौली पकौली, पचरुखी
  • विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, पचरुखी
  • आस्था विद्या मंदिर, रामनगर, रघुनाथपुर
  • ग्लोबल मिशन स्कूल, खुजवा, रघुनाथपुर
  • सरस्वती विद्या मंदिर, रघुनाथपुर
  • आकाश सेंट्रल स्कूल, सिसवन
  • अमर जीत अकादमी, सिसवन
  • नरेंद्र एडु वैली, सिसवन
  • न्यू गैलेक्सी पब्लिक स्कूल, सिसवन
  • आर. कुंती इंग्लिश स्कूल, सिसवन
  • सरस्वती शिशु सदन, सिसवन
  • सरस्वती शिशु सदन गयासपुर सिसवन
  • अल नूर पब्लिक स्कूल सिवान
  • अनंत पब्लिक स्कूल मिशन महादेवा सिवान
  • आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल सिवान
  • बीसीएम पब्लिक स्कूल सिवान
  • सुदर्शन पब्लिक स्कूल, सिवान
  • भारती विद्या मंदिर, सिवान
  • भारतीय पब्लिक स्कूल, सिवान
  • बीके डीएवी पब्लिक स्कूल, सिवान
  • इकरा पब्लिक स्कूल, बड़हरिया
  • बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, सिवान
  • बुद्ध निकेतन-सह-आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर, सिवान
  • चाणक्य पब्लिक स्कूल, सिवान
  • दून प्रेप स्कूल, सिवान
  • दून प्रेप स्कूल भादा खुर्द, सिवान
  • गरीबदास सरस्वती शिशु मंदिर, सिवान
  • ग्लोबल एक्सेस स्कूल, सिवान
  • ज्ञान निकेतन स्कूल, सिवान
  • ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, सिवान
  • होली एंजल्स स्कूल, सिवान
  • होली फेथ हाई स्कूल, सिवान
  • जेएनएस पब्लिक स्कूल, सिवान
  • किड्जी महादेवा प्रीस्कूल, सिवान
  • लिटिल फेयरी पब्लिक स्कूल, सिवान
  • लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल विजय हाता, सिवान
  • एम.एस. पब्लिक स्कूल, सिवान
  • एमए मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सिवान
  • मॉडल पब्लिक स्कूल, सिवान
  • नेशनल कॉन्वेंट अकादमी, सिवान
  • नवोदय पब्लिक स्कूल, रामराज्य मोड सिवान
  • न्यू एरा पब्लिक स्कूल, सिवान
  • पी.पी.एस. पब्लिक स्कूल, सिवान
  • पल्लवी डीवीएम पब्लिक स्कूल, सिवान
  • पाटलिपुत्र पब्लिक स्कूल ओरमा, सिवान
  • प्लस पब्लिक स्कूल, सिवान
  • प्राइड इंटरनेशनल स्कूल एंड प्ले स्कूल सिवान,
  • राजेंद्र शिशु सदन सरसर, सिवान
  • राइजिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल, सिवान
  • शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, सिवान
  • श्री युगल मेमोरियल ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल, सिवान
  • सूफिया पब्लिक स्कूल, सिवान
  • सनराइज पब्लिक स्कूल, सिवान
  • तरंग पब्लिक स्कूल भरथुई, सिवान
  • तेजस्वी आर्यदर्श पब्लिक स्कूल, अमलोरी सिवान
  • यूनिक इंटरनेशनल स्कूल, धनौती सिवान
  • यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, सिवान
  • यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल, सिवान
  • वी.डी.एस. पब्लिक स्कूल, मोहद्दीपुर सिवान
  • ज़ी एजुकेशन, आनंद नगर सिवान
  • जीरादेई प्रखंड के स्कूलों में शामिल हैं ये निम्नलिखित स्कूल
  • अंकुर चिल्ड्रन डेवलपमेंट स्कूल
  • बिक्रमादित्य नटखट पाठशाला पब्लिक स्कूल
  • ब्रिलियंट करियर अकादमी शिवपुर शकरा
  • डीवीपीआई पब्लिक स्कूल बलाईपुर पकवालिया
  • देवंती फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल
  • फ्रोबेल पब्लिक स्कूल
  • एचएलपी पब्लिक स्कूल
  • हरे राम सेंट्रल स्कूल
  • जगदंबा पब्लिक स्कूल मुइया
  • किशोरी देवी बालिका विद्यालय
  • लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल जमापुर
  • न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल
  • ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल

सहित 245 विद्यालय इस कार्रवाई के दायरे में हैं, जिनमें सिवान सदर, दरौली, बसंतपुर, महाराजगंज, हसनपुरा, जिरादेई, आंदर, लकड़ी दरगाह, नौतन, मैरवा, पचरुखी आदि प्रखंडों के स्कूल शामिल हैं।


क्यों जरूरी है Intake Capacity अपडेट करना?

1. पारदर्शिता के लिए जरूरी

छात्र संख्या और उपलब्ध सीटों की सही जानकारी से शिक्षा विभाग को स्कूलों की वास्तविक स्थिति का पता चलता है।

2. RTE के तहत नामांकन

RTE के अंतर्गत 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन तभी संभव है जब स्कूल की वास्तविक क्षमता दर्ज हो।

3. फर्जी नामांकन रोकने में मदद

बिना अपडेट के कई स्कूल मनमाने ढंग से एडमिशन लेते हैं, जिससे अव्यवस्था पैदा होती है।


DEO की दो टूक चेतावनी

DEO राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा:

“यह अंतिम चेतावनी है। जो स्कूल 2 दिन में Intake Capacity अपडेट कर स्पष्टीकरण नहीं देंगे, उनके विरुद्ध RTE Act 2009 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसमें मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई संभव है।”


शिक्षा विभाग की छवि और छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला

यह मामला केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता से सीधे जुड़ा हुआ है।
बिना क्षमता तय किए स्कूल चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि अभिभावकों के साथ भी धोखा है।


अभिभावकों के लिए भी जरूरी जानकारी

यदि आपके बच्चे का स्कूल भी सूची में है, तो अभिभावक:

  • स्कूल प्रबंधन से पूछें कि Intake Capacity अपडेट हुआ या नहीं
  • स्कूल की मान्यता और RTE स्थिति की जांच करें
  • किसी भी अनियमितता की सूचना DEO कार्यालय को दें

अब आगे क्या होगा?

  • 2 दिन की समय सीमा के बाद
  • अपडेट नहीं करने वाले स्कूलों पर
    • नोटिस
    • जुर्माना
    • मान्यता निलंबन
    • RTE मान्यता समाप्ति
      जैसी कार्रवाई हो सकती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728