नालंदा में जीविका दीदियों का हौसला बुलंद, कैंटिन के जरिए रोजगार की नई शुरुआत

Share

मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन, सस्ते दर पर मिलेगा शुद्ध चाय-नाश्ता, 7–8 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। बिहारशरीफ (नालंदा)।
बिहार की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। नालंदा जिले के वेन प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जीविका दीदियों द्वारा संचालित कैंटिन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं निर्भीक होकर रोजगार कर रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उपहार जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियां इस कैंटिन का संचालन करेंगी। इससे न सिर्फ उन्हें स्थायी रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रखंड कार्यालय आने वाले आम लोगों और कर्मचारियों को भी शुद्ध भोजन, चाय और नाश्ता सस्ते दरों पर उपलब्ध हो सकेगा। अब लोगों को चाय-नाश्ते के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि जीविका पिछले 17 वर्षों से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। नालंदा सदर सहित जिले के तीन अस्पतालों में पहले से ही ‘दीदी की रसोई’ सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। प्रखंड कार्यालय परिसर में कैंटिन संचालन के लिए स्थान उपलब्ध कराए जाने से 7 से 8 दीदियों को सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच के अनुरूप बिहार के समग्र विकास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा राज्य में विकास की योजनाओं की जमीनी समीक्षा और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बन रही है।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत कई समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की मजबूत कड़ी बताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031